Showing posts with label Job. Show all posts
Showing posts with label Job. Show all posts

10वीं और 12वीं के लिए वायुसेना में निकली नौकरी, उम्मीदवार 27 अप्रैल से पहले करें आवेदन

Jobs in Air Force for 10th and 12th
Jobs in Air Force for 10th and 12th: भारतीय वायु सेना में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है। भारतीय वायुसेना ने मल्टी टास्किंग स्टाफ, कारपेंटर, हाउसकीपिंग स्टाफ एवं हिंदी टाइपिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विशेष बात यह है कि 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण कैंडिडेट्स भी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑफिशियल पोर्टल indianairforce.nic.in पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। भर्ती का नोटिफिकेशन बीते माह जारी किया गया था।

महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की आखिरी दिनांक - 27 अप्रैल 2022

पदों का विवरण
कुल 5 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिनमें हाउसकीपिंग स्टाफ, मल्टी टास्किंग स्टाफ, कुक, कारपेंटर, हिंदी टाइपिस्ट के एक-एक पद सम्मिलित हैं।

शैक्षणिक योग्यता
मल्टी टास्किंग एवं हाउसकीपिंग स्टाफ पदों के लिए 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वही कारपेंटर पदों के लिए 10वीं उत्तीर्ण के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई, कुक पदों के लिए 10वीं उत्तीर्ण के साथ कैटरिंग में सर्टिफिकेट एवं हिंदी टाइपिस्ट पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण के साथ हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट तथा अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं।

आयु सीमा
पदों के लिए 18 से 25 वर्ष तक के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि OBC वर्ग के लिए यह 18 से 28 एवं SC तथा ST वर्ग के लिए 18 से 30 वर्ष तय की गई है।

चयन प्रक्रिया
पदों पर कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक एवं मेडिकल परीक्षण में प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गई मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

पंजाब नेशनल बैंक में बिना परीक्षा के नौकरी मिलने का सुनहरा मौका

PNB Bank Peon Recruitment 2022
PNB Bank Peon Recruitment 2022: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 12वीं पास उम्‍मीदवारों के लिए रिक्‍त‍ियां जारी की हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार पीएनबी में चपरासी पदों (PNB Peon posts) के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभ‍ियान के जरिये मालदा सर्क‍िल में नियुक्‍त‍ियां होंगी। इस क्षेत्र के रहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल 2022 है। उम्‍मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

शैक्षणिक योग्‍यता - किसी भी संस्‍थान या मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से 12वीं पास करने वाले उम्‍मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है। उम्‍मीदवारों को अंग्रेजी की समझ हो।

इंटरव्‍यू के जर‍िये सेलेक्‍शन - बता दें कि इन पदों पर नियुक्‍त‍ि के लिए पंजाब नेशनल बैंक परीक्षा का आयोजन नहीं करेगा। उम्‍मीदवारों का चयन, कक्षा 12वीं के अंकों और इंटरव्‍यू के आधार पर होगा।

आयु सीमा - इन पदों के लिए न्‍यूनतम 18 और अध‍िकतम 24 साल के उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

वेतन - चयन‍ित उम्‍मीदवारों को प्रति माह 14500 से 28145 रुपये वेतन प्राप्‍त होगा। इसके साथ कुछ अलाउएंस भी प्राप्‍त होंगे।

ऐसे करें आवेदन - इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवारों को नीचे दिये गए पते पर अपने एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म और डॉक्‍यूमेंट्स भेजने होंगे। Chief Manager, HRD Department, Punjab National Bank, Circle Office Malda, PS English bazar, West Bengal - 732101 अपना एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म स्‍पीड पोस्‍ट के जरिये ही भेजे।

Police Recruitment 2022: पुलिस विभाग में निकली 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Ladakh Police Recruitment 2022: लद्दाख पुलिस ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्तियां निकाली है। इन पदों पर जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट ladakhpolicerecruitment.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा में आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 मार्च है। वहीं उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन जमा करना होगा। इस वैकेसी के जरिए कुल 80 पदों पर भर्तियां निकाली गई है।

योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है साथ ही 1 वर्ष का ट्रेडमैनशिप का अनुभव भी मांगा गया है।

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18-37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 15,900 रुपये से लेकर 50,400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।

10वीं पास युवको के लिए निकली भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार करें आवेदन

10वीं उत्तीर्ण कैंडिडेट्स के लिए बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है। इंडियन बैंक ने सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर वेकेंसी के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, सिक्योरिटी गार्ड के 202 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इंडियन बैंक के ऑफिशियल पोर्टल indianbank.in के जरिए से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक - 23 फरवरी 2022
  • ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक - 09 मार्च 2022

आयु सीमा

सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के मुताबिक, आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

कैंडिडेट्स सबसे पहले इंडियन बैंक के ऑफिशियल पोर्टल indianbank.in पर जाएं।

होमपेज पर कैरियर टैब पर

एक नया पेज ओपन होगा, वहां दी गई है ' Recruitment of Security Guards' लिंक पर।

उम्मीदवार मांगी गई जानकारी को दर्ज कर फॉर्म सबमिट करें।

भविष्य के सिलसिले के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

शैक्षणिक योग्यता

10वीं पास उम्मीदवार जो सेना, नेवी या वायुसेना के एक्समेन रहे हों, आवेदन कर सकते हैं। यूजी या इससे अधिक की योग्यता वाले कैंडिडेट्स अप्लाई नहीं कर सकते। कैंडिडेट्स की मिनिमम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त राज्य शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा (S.S.C./Matriculation) या समकक्ष होनी चाहिए।

बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में 250 पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार जल्दी करें आवेदन

न्यूज डेस्क। यूपी के कई जिलों में 250 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

पदों का विवरण : बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में अप्रेंटिस के 250 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया : बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के माध्यम से किया जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.barodaupbank.in/career.php

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 मार्च 2022

नौकरी करने का स्थान : गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, कानपूर, इटावा समेत कई जिले। पूरी जानकारी के लिए नोटिश देखिये।

DRDO Recruitment 2022: DRDO में निकली इन लोगों के लिए नौकरी, ऐसे करें अप्लाई

DRDO Recruitment 2022
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, DRDO के गैस टरबाइन रिसर्च संगठन (GTRE) ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा एवं आईटीआई अप्रेंटिस पदों पर वेकेंसी (DRDO Recruitment 2022) निकाली है। पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल पोर्टल mhrdnats.gov.in एवं apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। कुल 150 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें ग्रैजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 75, डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी के 20, ITI अपरेंटिस ट्रेनिंग के 25 एवं ग्रैजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (जनरल स्ट्रीम) के 30 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता
पदों के लिए ग्रेजुएशन, डिप्लोमा एवं आईटीआई ट्रेड डिप्लोमा जैसे शैक्षणिक योग्यता मांगी गई हैं।

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां
  • ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 14 मार्च 2022
  • इंटरव्यू एवं परीक्षा की दिनांक- 25 मार्च 2022
  • अप्रेंटिस ज्वाइन करने की स्वीकार्य दिनांक- 31 मार्च 2022
  • चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट- 22 अप्रैल 2022
  • जॉइनिंग डेट- 2 मई 2022

CISF Recruitment 2022: 12वीं पास युवाओ के लिए CISF में निकली भर्ती, 4 मार्च से पहले करें आवेदन

CISF Recruitment 2022: 12वीं पास युवाओ के लिए CISF में निकली भर्ती, 4 मार्च से पहले करें आवेदन
CISF Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की ओर से कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली गई है। देशभर में कॉन्स्टेबल के 1149 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

1149 पदों पर होगी भर्ती - जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के जरिए 1149 कांस्‍टेबल के खाली पद भरे जाएंगे।

योग्यता - 12वीं पास युवा सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स में नौकरी के सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। इस पद को लेकर उम्मीदवार को विज्ञान विषय के अलावा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी होनी चाहिए।

उम्र सीमा - उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 23 साल होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया - उम्‍मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्‍ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान - अंतिम रूप से चयनित उम्‍मीदवारों को पे-लेवल 3 के तहत 21,700/- रुपए से 69,100/- रुपए तक के प्रति मासिक वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन - योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर 4 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

GAIL Recruitment 2022: Gail India में बिना परीक्षा के नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, जल्दी करें आवेदन

GAIL Recruitment 2022
GAIL India Limited में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। इसके लिए GAIL ने एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए भर्तियां निकाली है। इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट्स GAIL के ऑफिशियल पोर्टल gailonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https://gailonline.com/careers/currentOpnning/DETAILEDADVERTISE के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
  • ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 15 फरवरी 2022
  • ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 16 मार्च 2022 

पदों का विवरण:

  • एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन)- 18
  • एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल)-15
  • एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल)- 15

शैक्षणिक योग्यता:

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रुमेंटेशन) - कैंडिडेट्स के पास न्यूनतम 65% अंकों के साथ इंस्ट्रुमेंटेशन/इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रुमेंटेशन/इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रुमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल) - कैंडिडेट्स के पास न्यूनतम 65% अंकों के साथ मैकेनिकल / प्रोडक्शन / प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल / मैन्युफैक्चरिंग / मैकेनिकल और ऑटोमोबाइल में इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) - कैंडिडेट्स के पास कम से कम 65% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा:

कैंडिडेट्स की आयुसीमा 26 साल होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क:

कोई शुल्क नहीं

चयन प्रक्रिया: कैंडिडेट्स को GATE-2022 के अंकों के आधार पर ग्रुप डिस्कशन और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

Indian Army में 10वीं पास युवाओ के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Indian-army
भारतीय सेना में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। विभाग में ग्रुप सी के कई पदों पर वेकेंसी निकली हैं। इस वेकेंसी के जरिए कुल 47 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल पोर्टल indianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई करना होगा।

महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन करने की आखिरी दिनांक 15 मार्च 2022

पदों का विवरण:
  • नाई - 19
  • चौकीदार - 04
  • रसोइया - 11
  • LDC - 02
  • धोबी - 11
  • ग्रुप C - 47 पद
योग्यता मानदंड:
नाई - इस पद पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए या फिर समकक्ष के साथ नाई ट्रेड में दक्षता होनी चाहिए।
चौकीदार - इस पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए या फिर समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
कुक - इस पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
LDC - इस पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के 12वीं पास के साथ अंग्रेज टाइपिंग आनी चाहिए। अंग्रेजी टाइपिंग 35 शब्द प्रतिमिनट, हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
धोबी - मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा:
आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

India Post Recruitment 2022: भारतीय डाक विभाग में निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

India Post Recruitment 2022: जो युवा कम पढ़े-लिखे हैं उनके लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है। भारतीय डाक विभाग की ओर से भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है और स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार India Post Staff Car Driver Recruitment 2022 के लिए 15 मार्च 2022 की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना आवेदन नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट, indiapost.gov.in पर भर्ती सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करके स्टाफ कार ड्राइवर सीधी भर्ती विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए अप्लीकेशन फॉर्म विज्ञापन में ही दिया गया है। इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करके 15 मार्च तक, सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, सी-121, नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, नारायणा, नई दिल्ली-110028 पते पर आवेदन पत्र को भरकर भेजना होगा।

जानें कितनें पदों पर होगी भर्तियां
विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप सी, नॉन-गजेटेड, नॉन-मिनिस्ट्रियल कटेगरी में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों को भरा जाएगा। भारतीय डाक विभाग के अनुसार कुल 29 पदों पर ये भर्ती की जानी है। जिनमें से 15 पद अनारक्षित हैं। 8 पद ओबीसी के लिए, 3 एससी और 3 ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर सीधे तौर पर भर्ती की जानी है। जो कि दो साल के लिए होगी।
जानें योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 15 मार्च 2022 को 18 साल से कम और 27 साल से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही लाइट एवं हैवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग का लाइसेंस होना चाहिए।

UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस में हो रहीं बंपर भर्ती, 28 फरवरी से पहले करें आवेदन

UP Police Recruitment 2022
UP Police Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी नोटिफिकेश के अनुसार, रेडियो संवर्ग में "हेड ऑपरेटर्स" और "हेड ऑपरेटर्स (मैकेनिक)" के 936 पद रिक्त हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2022 है।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से इलेक्ट्रॉनिक्स / टेलीकम्युनिकेशन / इलेक्ट्रिकल / कंप्यूटर साइंस / आईटी या मैकेनिकल में तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को नियनमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपए का भुगतान करना होगा। यह शुल्क सभी श्रेणी के कैंडिडेट के लिए है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35400 से 1,12,400 रुपए तक वेतनमान दिया जाएगा।

Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौ सेना में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना (Indian Navy) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल भारतीय नेवी ने 1531 पदों पर भर्ती के लिए ट्रेड्समैन के पद पर आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे अधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 16 फरवरी
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि- 31 मार्च

योग्यता - उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने चाहिए। साथ ही उन्हें अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए। वहीं संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिस ट्रेनिंग पूरा कर चुके या सेना, नौसेना और वायु सेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में दो साल की नियमित सेवा के साथ मैकेनिक या समकक्ष के रूप में सेवा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

कितनी होगी सैलरी - आवेदनकर्ती की आयुसीमा की अगर बात करें तो आवेदनकर्ता की आयु 18-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवारों को चयन के बाद 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये के बीच सैलरी दी जाएगी।

​​DRDO Recruitment 2022: DRDO में भर्ती, मैरिट से होगा चयन

 DRDO Recruitment 2022DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ के डिफेंस फूड रिसर्च लेबोरेटरी ने ग्रेजुएट अपरेंटिस और डिप्लोमा अपरेंटिस के पदों पर भर्ती करने फैसला लिया है। इसमें 17 रिक्त पदों को भरा जाना है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन डिग्री/डिप्लोमा के मार्क्स के आधार पर होगा। उम्मीदवारों की भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 03 मार्च है।

​​रिक्ति विवरण

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस - 08 पद
  • डिप्लोमा अपरेंटिस - 09 पद

​​शैक्षिक योग्यता

​​ग्रेजुएट अपरेंटिस: खाद्य तकनीक/खाद्य प्रोसेसिंग में बीटेक, खाद्य विज्ञान में बीएससी वालों के लिए 4 वैकेंसी हैं। जैव-प्रौद्योगिकी, जैव सूचना विज्ञान, जैव-इंजीनियरिंग या बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने वालों के लिए 2 वैकेंसी हैं। जबकि केमिकल इंजीनियरिंग, पॉलीमर इंजीनियरिंग, प्लास्टिक इंजीनियरिंग या पॉलीमर साइंस में बीटेक या बीई करने वाले उम्मीदवारों के लिए 2 वैकेंसी हैं।

डिप्लोमा अपरेंटिस: मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा वालों के लिए 3 वैकेंसी, फूड एंड न्यूट्रिशन, होटल मैनेजमेंट या खानपान प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा कर चुके अभ्यर्थियों के लिए 3 वैकेंसी, कंप्यूटर अनुप्रयोगों, इलेक्ट्रॉनिक्स या संचार इंजीनियरिंग या सूचना प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा वालों के लिए दो वैकेंसी हैं। साथ ही इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वालों के लिए 01 वैकेंसी है।

​​वेतनमान

  • ​​ग्रेजुएट अपरेंटिस: 9000 रुपये
  • डिप्लोमा अपरेंटिस: 8000 रुपये

​​इस प्रकार करें आवेदन - अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार rac.gov.in से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। जिसे वह 03 मार्च 2022 तक भर सकते हैं। जमा किए गए आवेदन की एक फोटो कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए अभ्यर्थी अपने पास रखें। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की साहयता ले सकते हैं।

Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना में 10वीं और 12वीं के लिए निकली भर्ती, करें आवेदन

Indian Army Recruitment 2022
Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप भारतीय सेना के साथ जुड़कर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो बता दें कि इंडियन आर्मी ने कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख कल यानी 12 फरवरी है। अधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती - आवेदनकर्ता डायरेक्ट लिंक https://indianarmy.nic.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस अधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 45 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

पदों का विवरण

  • रसोइया - 11
  • धोबी - 3
  • सफाईवाला (एमटीएस)- 13
  • नाई - 7
  • एलडीसी (मुख्यालय) - 7
  • एलडीसी (एमआईआर) - 4

आयु सीमा

  • सामान्य और ईडब्ल्यूएस- 18 से 25 वर्ष
  • ओबीसी- 18 से 28 वर्ष
  • एससी/एसटी - 18 से 30 वर्ष

12वीं पास युवाओ के लिए पुलिस में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार करें आवेदन

12वीं पास युवाओ के लिए पुलिस में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार करें आवेदन
पुलिस की नौकरी करने की इच्छी रखने वाले युवाओ के लिए सुनहरा मौका है। CISF में सरकारी नौकरी की बंपर भर्ती निकली है। जिसके लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मांगे गए हैं।

नौकरी: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)

कुल पदों की संख्या: 1149

पद का नाम: कांन्स्टेबल

शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय से 12वीं कक्षा या फिर इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

आयु सीमा: 18 साल से 23 साल तक

आवेदन शुल्क: 100 रुपए

चयन प्रक्रिया: फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।

अंतिम तिथि: 4 मार्च 2022

वेबसाइट: cisfrectt.in

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश के इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, इच्छुक युवा जल्दी करें आवेदन

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश के इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, इच्छुक युवा जल्दी करें आवेदन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, यूपीपीएससी ​(UPPSC) ​ने स्टाफ नर्स​ (Staff Nurse)​ के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट ​uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2022 तक है। ​इस भर्ती ​के तहत बम्पर पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 558 पदों को ​भरा जाएगा। अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवारों को अपने ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी भेजनी होगी। साथ ही ऑनलाइन आवेदन में दिए गए अपने दस्तावेजों से जुड़े सभी प्रमाणपत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियों को संलग्न करनी होगी।

जरूरी शैक्षिक योग्यता

अधिसूचना के अनुसार स्टाफ नर्स (पुरुष) के पद पर सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवार को विज्ञान के साथ हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जुलाई, 2017 को कम से कम 21 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2022 नियमानुसार अधिकतम आयु सीाम में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

अधिसूचना के अनुसार UR/EWS/OBC श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹125/- है और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और भूतपूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क ₹65/- है और विकलांगों के लिए ₹25/- है। द्वितीय चरण में दिये गये निर्देशानुसार श्रेणीवार निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करना है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

IOCL Apprentice Recruitment 2022: 12वीं पास युवाओ के लिए निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

IOCL Apprentice Recruitment 2022: 12वीं पास युवाओ के लिए निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

IOCL Apprentice Recruitment 2022: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक साइट iocl.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2022 है। यह भर्ती वेस्टर्न रीजन मार्केटिंग डिवीजन में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल अप्रेंटिस के 570 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। पश्चिमी भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा और दादरा और नगर हवेली) में लागू भर्ती के लिए निर्धारित प्रतिशत के अनुसार आरक्षण लागू होगा।

योग्यता

ट्रेड अप्रेंटिस- NCVT/SCVT द्वारा रजिस्टर्ड ITI की डिग्री होनी चाहिए।

टेक्नीशियन अप्रेंटिस- रजिस्टर्ड यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट से 50 फीसदी अंकों के साथ 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। SC/ST अभ्यर्थियों के लिए 45 फीसदी का सर्टिफिकेट मान्य होगा।

ट्रेड अप्रेंटिस अकाउंटेंट- 50 फीसदी अंकों के साथ किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थी 45 फीसदी पर अप्लाई कर सकते हैं।

ट्रेड अप्रेंटिस- डाटा एंट्री ऑपरेटर जिनके पास डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर का स्किल सर्टिफिकेट और 12वीं कक्षा पास की हो, वे अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं।

ट्रेड अप्रेंटिस- रिटेल सेल्स एसोसिएट (स्किल्ड सर्टिफिकेट होल्डर्स) अप्लाई कर सकते हैं। 12वीं कक्षा भी पास की होनी चाहिए।

उम्र सीमा - 18 से 24 साल की उम्र के अभ्यर्थी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

UP Lekhpal Recruitment 2022: यूपी लेखपाल के पद पर आवेदन की आखिरी तारीख आज

UP Lekhpal Recruitment 2022: यूपी लेखपाल के पद पर आवेदन की आखिरी तारीख आज
UP Lekhpal Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 28 जनवरी 2022 को बंद हो जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वो UPSSSC ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ रिवेन्यू लेखपाल जॉब की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार साल 2022 में कुल 8085 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2022 से शुरू हो गई है। परीक्षा में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, UPSSSC द्वारा लेखपाल पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी 2022 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गलती होने पर करेक्शन का मौका दिया जाएगा। करेक्शन की आखिरी तारीख 04 फरवरी 2022 है।

ऐसे भरें फॉर्म

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट की होम पेज पर Notice Board पर।

अब UPSSSC UP Rajasva Lekhpal Recruitment 2022 Online Form के लिंक पर जाएं।

यहां Registration के लिंक पर।

अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

Registration के बाद Application form भर सकेंगे।

Direct Link से आवेदन करने के लिए।

NHM UP Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश के इस विभाग में निकली 2980 पदों पर भर्ती

NHM UP Recruitment 2022: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश ने लैब टेक्नीशियन, सुपरवाइजर, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर आदि बहुत से पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें से कई पदों के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप भी यूपी एनएचएम के इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हों तो अंतिम तिथि के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं। ये नौकरियां मुख्य तौर पर 12वीं पास और ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट्स के लिए हैं। यूपी एनएचएम, रिक्रूटमेंट 2022 के अंतर्गत कुल 2980 पद भरेगा। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2022 से शुरू हो चुकी है और इनके लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 04 फरवरी 2022 है। इसलिए अगर आप भी इच्छुक हों, तो अंतिम समय का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।

ऑनलाइन होंगे आवेदन : यूपी एनएचएम के इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको यूपी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है। upnrhm.gov.in 

वैकेंसी विवरण

  • लैब टेक्नीशियन - 2347 पद
  • सीनियर लैब टेक्नीशियन - 48 पद
  • सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर - 293 पद
  • एसटीएलएस - 202 पद

कौन कर सकता है अप्लाई

एनएचएम यूपी के लैब टेक्नीशियन और सीनियर लैब टेक्नीशियन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं किए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें संबंधित क्षेत्र में काम करने का अनुभव भी होना चाहिए। बाकी पदों के लिए ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। बात आयु सीमा की करें तो आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इन पदों पर सेलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर होगा।