Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना में 10वीं और 12वीं के लिए निकली भर्ती, करें आवेदन

Indian Army Recruitment 2022
Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप भारतीय सेना के साथ जुड़कर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो बता दें कि इंडियन आर्मी ने कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख कल यानी 12 फरवरी है। अधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती - आवेदनकर्ता डायरेक्ट लिंक https://indianarmy.nic.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस अधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 45 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

पदों का विवरण

  • रसोइया - 11
  • धोबी - 3
  • सफाईवाला (एमटीएस)- 13
  • नाई - 7
  • एलडीसी (मुख्यालय) - 7
  • एलडीसी (एमआईआर) - 4

आयु सीमा

  • सामान्य और ईडब्ल्यूएस- 18 से 25 वर्ष
  • ओबीसी- 18 से 28 वर्ष
  • एससी/एसटी - 18 से 30 वर्ष

No comments:

Post a Comment