Psst .. Make sure that the video is public before trying to download it!

Loan Calculator

Loan Calculator

सपा नेता की बेटी को लेकर फरार हुआ भाजपा के नगर महामंत्री, फिर पार्टी ने निकाला

 

यूपी के हरदोई में बीजेपी के अधेड़ उम्र के नगर महामंत्री पर 26 साल की लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगा है। आरोप है कि 47 साल के बीजेपी नगर महामंत्री एक सपा नेता की 26 साल की बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गए है।

सपा नेता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीजेपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। बीजेपी नेता के इस कृत्य से पार्टी की किरकिरी होने के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष ने उसे पार्टी से निष्कासित कर मामले को कानून के ऊपर छोड़ने का दावा कर रहे हैं।

दरअसल, यह मामला हरदोई शहर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले का है। भाजपा के 47 साल के नगर महामंत्री आशीष शुक्ला पर समाजवादी पार्टी के नेता की 26 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। सपा नेता की ओर से पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि भाजपा नगर महामंत्री आशीष शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला 13 जनवरी को उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

सपा नेता के मुताबिक, 47 वर्षीय आशीष शुक्ला दो बच्चों का पिता है और बीमा एजेंट का काम करता था। आशीष शुक्ला उर्फ राजू ने उनकी 26 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा दिया और उसे लेकर फरार हो गया। सपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस फरार बीजेपी नेता आशीष शुक्ला और सपा नेता की बेटी की खोजबीन में जुटी है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही युवती को बरामद किया जाएगा और पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही इस मामले में सपा कार्यकर्ताओं की ओर से सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के जरिए बीजेपी पर हमला किया गया है।

बीजेपी जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा की ओर से आरोपी नेता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के तहत 12 जनवरी का निष्कासन पत्र जारी किया गया है। इसके साथ ही पूरे मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई किए जाने का दावा किया जा रहा है।


मैनपुरी की जीत पर शिवपाल को मिलेगा रिटर्न गिफ्ट? अखिलेश ने तय की भूमिका

 

समाजवादी पार्टी की सियासत में शिवपाल यादव का रुतबा एक बार फिर से बढ़ने जा रहा है। शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय सपा में कर दिया है और मरते दम तक पार्टी में रहने का ऐलान भी कर दिया था।

ऐसे में अब अखिलेश यादव चाचा शिवपाल को पार्टी कर राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके अलावा आदित्य यादव सहित उनकी पार्टी के अन्य नेताओं को भी सपा संगठन में तवज्जे मिलनी तय है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को अचानक चाचा शिवपाल यादव से मिलने उनके लखनऊ आवास पहुंचे। इस दौरान चाचा-भतीजे बंद कमरे में करीब एक घंटे तक यूपी की सियासी गतिविधियों के साथ ही संगठन विस्तार पर चर्चा हुई, क्योंकि पिछले दिनों अखिलेश ने कहा था कि शुभ दिन आने के बाद संगठन का विस्तार करेंगे। उत्तरायण के लगते ही आखिरकार वह शुभ दिन सोमवार को आ गया और अखिलेश शाम शिवपाल के घर पहुंचकर एक घंटे तक सियासी मंथन किया। अति पिछड़ों एवं दलितों को साथ लेकर संगठन के विस्तार पर भी दोनों में एकराय बनी।

राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान करने वाले हैं अखिलेश

समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार के पहले अखिलेश और शिवपाल की मुलाकात में संगठन के पदों पर मुहर लगने की खबर है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव नई राष्ट्रीय और प्रदेश की कार्यकारिणी का ऐलान करने वाले हैं। माना जा रहा है हैदराबाद से लौटकर समाजवादी पार्टी अपनी नई टीम का ऐलान करेंगे। शिवपाल यादव को राष्ट्रीय जिम्मेदारी दी जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव का पद हो सकता है।

बता दें कि शिवपाल यादव और अखिलेश यादव गिले-शिकवे भुलाकर साथ आ चुके हैं। शिवपाल ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय सपा में कर चुके हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस 'रानी चटर्जी' ने ग्लैमरस लुक से फैंस को बनाया दीवाना, बोल्ड तस्वीरें देखकर उड़ जायेंगे होश

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) की दीवानगी लोगों के बीच हमेशा की तरह बरकरार रहती हैं। रानी की फिल्मों को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। सोशल मीडिया पर रानी की फैन फॉलोइंग उनकी पॉपुलैरिटी को बयां करती है। भोजपुरी कलाकारों का क्रेज लोगों के बीच बढ़ता देखा गया है तो उसमे रानी चटर्जी की भी अहम भूमिका है।

रानी चटर्जी के बारे में शायद ही आप जानते होंगे कि भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस होने के साथ ही वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री की लिस्ट में भी आगे है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के साथ ही रानी अपने लेटेस्ट फोटोशूट की फोटोज शेयर करती रहती है।

भोजपुरी सिनेमा के शौकिनों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाली रानी चटर्जी का जन्म पश्मि बंगाल (West Bengal) में हुआ है और मुंबई में उनका बचपन गुजरा है। वहीं, उनका असली नाम भी साहिबा शेख है। रानी ने अपने करियर की शुरुआत ससुरा बड़ा पैसेवाला से की थी। इसके बाद ही लोगों ने उनकी एक्टिंग पर अपना प्यार लुटाना शुरू कर दिया था।

एक्ट्रेस रानी चटर्जी भोजपुरी गानों, फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। रानी चटर्जी को उनकी बोल्ड फोटोज के लिए भी जाना जाता है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं से इंटरनेट का पारा बढ़ाने का काम करती नजर आती है।

रानी चटर्जी की पॉपुलर फिल्मों की बात करें तो उन्होंने छोटकी ठकुराइन, सरकार राज, रानी वेड्स राजा, अंधा कानून डॉन जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है। खूबसूरती और बोल्ड अदाओं का जलवा बिखेरने के मामले में आज भी रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती है।

शख्स ने खुद ही ओला स्कूटर में लगा दी आग, वजह जानकर रह जाओगें हैरान

दिल्ली। ओला ने इलेक्ट्रिक स्कूटर जब से लॉन्च किया है कंपनी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वहीं, कुछ ग्राहक स्कूटर और कंपनी की कार्यशैली से तो इतने नाराज हो चुके हैं कि अपने ही हाथ से आग लगा दे रहे हैं। बीते हफ्ते ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की दो घटनाएं सामने आई थीं।

ताजा मामला तमिलनाडु से सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में खुद आग लगा दी। तमिलनाडु के आंबुर शहर के रहने वाले पृथ्वीराज गोपीनाथन ने बताया कि उनकी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगातार दिक्कत आ रही थी। कस्टमर केयर वाले परेशानी सुनने और ठीक करने की बात पर ध्यान नहीं देते। इसलिए नाराज होकर खुद ही स्कूटर पर पेट्रोल छिड़का और उसमें आग लगा दी। पृथ्वीराज ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को आग लगाने से पहले कंपनी से कई स्तर पर बात करने की कोशिश की, मगर कोई जवाब नहीं मिला।

बैटरी अचानक डिस्जार्च हो गई - पृथ्वीराज ने ओला स्कूटर कंपनी को एक ई-मेल भी लिखा है। उन्होंने कहा, यह मैं चौथी बार आपसे शिकायत कर रहा हूं। उन्होंने इस ई-मेल में बीते 15 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर की गई शिकायत का स्क्रीनशॉट भी लगाया। उन्होंने लिखा कि बैटरी अचानक डिस्जार्च हो गई। बैटरी पहले 20 प्रतिशत तक चार्ज थी और फिर अचानक यह जीरो प्रतिशत हो गई। उन्होंने ई-मेल में यह भी लिखा कि मैंने आपके बेवकूफ, मूर्ख और बेकार कस्टमर केयर को फोन किया, मगर वहां से कोई जवाब नहीं दिया गया।