समाजवादी पार्टी की सियासत में शिवपाल यादव का रुतबा एक बार फिर से बढ़ने जा रहा है। शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय सपा में कर दिया है और मरते दम तक पार्टी में रहने का ऐलान भी कर दिया था।
ऐसे में अब अखिलेश यादव चाचा शिवपाल को पार्टी कर राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके अलावा आदित्य यादव सहित उनकी पार्टी के अन्य नेताओं को भी सपा संगठन में तवज्जे मिलनी तय है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को अचानक चाचा शिवपाल यादव से मिलने उनके लखनऊ आवास पहुंचे। इस दौरान चाचा-भतीजे बंद कमरे में करीब एक घंटे तक यूपी की सियासी गतिविधियों के साथ ही संगठन विस्तार पर चर्चा हुई, क्योंकि पिछले दिनों अखिलेश ने कहा था कि शुभ दिन आने के बाद संगठन का विस्तार करेंगे। उत्तरायण के लगते ही आखिरकार वह शुभ दिन सोमवार को आ गया और अखिलेश शाम शिवपाल के घर पहुंचकर एक घंटे तक सियासी मंथन किया। अति पिछड़ों एवं दलितों को साथ लेकर संगठन के विस्तार पर भी दोनों में एकराय बनी।
राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान करने वाले हैं अखिलेश
समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार के पहले अखिलेश और शिवपाल की मुलाकात में संगठन के पदों पर मुहर लगने की खबर है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव नई राष्ट्रीय और प्रदेश की कार्यकारिणी का ऐलान करने वाले हैं। माना जा रहा है हैदराबाद से लौटकर समाजवादी पार्टी अपनी नई टीम का ऐलान करेंगे। शिवपाल यादव को राष्ट्रीय जिम्मेदारी दी जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव का पद हो सकता है।
बता दें कि शिवपाल यादव और अखिलेश यादव गिले-शिकवे भुलाकर साथ आ चुके हैं। शिवपाल ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय सपा में कर चुके हैं।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment