IOCL Apprentice Recruitment 2022: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक साइट iocl.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2022 है। यह भर्ती वेस्टर्न रीजन मार्केटिंग डिवीजन में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल अप्रेंटिस के 570 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। पश्चिमी भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा और दादरा और नगर हवेली) में लागू भर्ती के लिए निर्धारित प्रतिशत के अनुसार आरक्षण लागू होगा।
योग्यता
ट्रेड अप्रेंटिस- NCVT/SCVT द्वारा रजिस्टर्ड ITI की डिग्री होनी चाहिए।
टेक्नीशियन अप्रेंटिस- रजिस्टर्ड यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट से 50 फीसदी अंकों के साथ 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। SC/ST अभ्यर्थियों के लिए 45 फीसदी का सर्टिफिकेट मान्य होगा।
ट्रेड अप्रेंटिस अकाउंटेंट- 50 फीसदी अंकों के साथ किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थी 45 फीसदी पर अप्लाई कर सकते हैं।
ट्रेड अप्रेंटिस- डाटा एंट्री ऑपरेटर जिनके पास डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर का स्किल सर्टिफिकेट और 12वीं कक्षा पास की हो, वे अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं।
ट्रेड अप्रेंटिस- रिटेल सेल्स एसोसिएट (स्किल्ड सर्टिफिकेट होल्डर्स) अप्लाई कर सकते हैं। 12वीं कक्षा भी पास की होनी चाहिए।
उम्र सीमा - 18 से 24 साल की उम्र के अभ्यर्थी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment