हेडमास्टर का छात्रा को चूमते हुए वीडियो हुआ वायरल, मुकदमा दर्ज

Video of headmaster kissing student went viral
कर्नाटक के मैसूर के एचडी कोटे कस्बे के एक विद्यालय के हेड मास्टर के विरूद्ध शिक्षा विभाग ने यौन अपराधों से बच्चों की रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। विद्यालय के हेड मॉस्टर का अपनी कक्षा में एक छात्रा को चूमते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसको लेकर काफी ज्यादा विवाद हो रहा है। ग्रामीणों तथा छात्रों ने मांग की है कि वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी हेड मॉस्टर को सजा दी जाए। वीडियो को छात्रों द्वारा एक खिड़की के माध्यम से लिया गया था। जब युवती को पता चलता है कि इस कृत्य को रिकॉर्ड किया जा रहा है, तो लड़की एक तरफ हट जाती है और आरोपी खिड़की के नजदीक जाता है।

आरोपों के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी ने हेड मॉस्टर के विरूद्ध एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक मामले की पड़ताल शुरू हो गई है और कंप्लेन की पुष्टि की जा रही है। आरोपी मॉस्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

No comments:

Post a Comment