DRDO Recruitment 2022: DRDO में निकली इन लोगों के लिए नौकरी, ऐसे करें अप्लाई

DRDO Recruitment 2022
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, DRDO के गैस टरबाइन रिसर्च संगठन (GTRE) ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा एवं आईटीआई अप्रेंटिस पदों पर वेकेंसी (DRDO Recruitment 2022) निकाली है। पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल पोर्टल mhrdnats.gov.in एवं apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। कुल 150 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें ग्रैजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 75, डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी के 20, ITI अपरेंटिस ट्रेनिंग के 25 एवं ग्रैजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (जनरल स्ट्रीम) के 30 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता
पदों के लिए ग्रेजुएशन, डिप्लोमा एवं आईटीआई ट्रेड डिप्लोमा जैसे शैक्षणिक योग्यता मांगी गई हैं।

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां
  • ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 14 मार्च 2022
  • इंटरव्यू एवं परीक्षा की दिनांक- 25 मार्च 2022
  • अप्रेंटिस ज्वाइन करने की स्वीकार्य दिनांक- 31 मार्च 2022
  • चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट- 22 अप्रैल 2022
  • जॉइनिंग डेट- 2 मई 2022

No comments:

Post a Comment