UP Lekhpal Recruitment 2022: यूपी लेखपाल के पद पर आवेदन की आखिरी तारीख आज

UP Lekhpal Recruitment 2022: यूपी लेखपाल के पद पर आवेदन की आखिरी तारीख आज
UP Lekhpal Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 28 जनवरी 2022 को बंद हो जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वो UPSSSC ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ रिवेन्यू लेखपाल जॉब की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार साल 2022 में कुल 8085 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2022 से शुरू हो गई है। परीक्षा में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, UPSSSC द्वारा लेखपाल पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी 2022 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गलती होने पर करेक्शन का मौका दिया जाएगा। करेक्शन की आखिरी तारीख 04 फरवरी 2022 है।

ऐसे भरें फॉर्म

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट की होम पेज पर Notice Board पर।

अब UPSSSC UP Rajasva Lekhpal Recruitment 2022 Online Form के लिंक पर जाएं।

यहां Registration के लिंक पर।

अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

Registration के बाद Application form भर सकेंगे।

Direct Link से आवेदन करने के लिए।

No comments:

Post a Comment