खातों में जमा किए जा रहे हैं 1000 रुपये
यूपी सरकार ने श्रमिकों के खातों में पैसा जमा करने के लिए पूरे प्रदेश के कामगारों का आंकड़ा जुटाया है। दिसंबर अंत से ही श्रमिकों के खाते में पैसा जमा किए जा रहे हैं। सरकार ने इसके लिए करीब 2 करोड़ श्रमिकों का डाटा जुटाया है और इनके खाते में 1000 रुपये डाले जा रहे हैं। ये पैसा डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (Direct benefit transfer) के अंतर्गत जमा कराए जा रहे हैं।
इन मजदूरों को मिलेगा फायदा
ई-श्रम कार्ड का फायदा अंसगठित क्षेत्र के मजदूरों को दिया जाता है। इनमें रेहड़ी-पटरी वाले, खोमचा लगाने वाले, रिक्शा और ठेला चालक, नाई, धोबी, दर्जी, मोची, फल, सब्जी और दूध बेचने वाले लोग शामिल हैं। इसके अलावा घर बनाने जैसे काम में लगे श्रमिक भी शामिल हैं।
इन तरीकों से चेक करें स्टेटस
- खाते से जो मोबाइल नंबर लिंक है, उसका मैसेज चेक करें।
- पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर खाते के बारे में पता करें।
- पासबुक की एंट्री कराकर भी पता लगा सकते हैं।
- मोबाइल पर गूगल पे, पेटीएम जैसे वॉलेट हैं तो बैंक का खाता चेक कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment