Petrol-Diesel Price: आज फिर बढे पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई से आम आदमी परेशान

दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इस बढ़ोतरी के बाद 16 दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 104.61 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 105.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.87 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 96.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

No comments:

Post a Comment