Jio का 296 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो का 296 रुपये का प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 30 दिनों के लिए कुल 25 जीबी डेटा दिया जाता है। खास बात है कि प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस ऑफर करता है। इसके अलावा आपको JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud जैसे ऐप्स की मेंबरशिप मिलती है।

Jio का 299 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो का दूसरा प्लान 299 रुपये का है। इसमें आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान की खास बात है कि इसमें रोज 2 जीबी डेटा दिया जाता है। इस तरह कुल डेटा 56 जीबी बन जाता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस के अलावा JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud जैसे ऐप्स की मेंबरशिप मिलती है।
3 रुपये देकर दोगुना फायदा
दोनों प्लान की तुलना करें तो आपको 296 रुपये की तुलना में 299 रुपये का प्लान दोगुने से भी ज्यादा डेटा ऑफर करता है। जहां पहले प्लान में 25 जीबी डेटा मिलता है, वहीं दूसरा प्लान 56 जीबी डेटा दे रहा है। हालांकि अगर आप डेली लिमिट वाला डेटा नहीं चाहते तो 296 रुपये का प्लान भी बुरा नहीं है। इसमें आपको दो दिन एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी दी जाती है।

No comments:
Post a Comment