Lady has seen this all before. pic.twitter.com/thdDScITnT
— Jamie Gnuman197... (@JGnuman197) April 2, 2022
जरा सी चूक होते ही किडनैप हो जाती लड़की
वीडियो में देख सकते हैं कि करीब पंद्रह साल की लड़की एक दुकान के बाहर किसी महिला से बातें कर रही है। उसे बिल्कुल भी आभास नहीं होता है कि चंद कदम दूर ही एक शख्स गाड़ी के पास खड़ा है। वो दिखावे के लिए फोन पर बात कर रहा है मगर उसके इरादें लड़की को किडनैप करने के हैं। इधर लड़की इससे अंजान जैसे ही उसके करीब पहुंचती है कि शख्स तुरंत अलर्ट हो गया। देख सकते हैं कि रोड किनारे खड़ी कार का दरवाजा पहले ही खुला है। लड़की जब शख्स के करीब पहुंची, वो उसे कार के भीतर धक्का देने ही वाला था कि तभी चमत्कारिक दृश्य देखने को मिला। दरअसल लड़की पहले जिस महिला से बातें कर रही थी वो पहले शख्स के इरादें जान गई। अब जैसे ही शख्स ने लड़की को कार में धक्का देकर किडनैप करने की कोशिश की, महिला दौड़कर लड़की के पास पहुंची और उसके कंधों पर हाथ रखकर आगे चली गई। महिला ने अपनी इसी चालाकी से लड़की को किडनैप होने से बचा लिया।

No comments:
Post a Comment