मूर्ख की न करें मदद - आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मूर्ख इंसान की कभी मदद नहीं करनी चाहिए। मूर्ख इंसान को कभी ज्ञान नहीं देना चाहिए। ऐसे लोगों को ज्ञान देना भैंस के आगे बीन बजाने की तरह होता है। कई बार हम मूर्खों को ज्ञान देकर उसकी भलाई करने की सोचते हैं, लेकिन मूर्ख इंसान इस बात को नहीं समझेगा। ये लोग फिजूल के तर्क-वितर्क करते हैं, जिससे आपका समय तो जाएगा ही लेकिन, साथ ही दिमाग भी शांत नहीं रहेगा।
दुष्ट महिलाओं से रहें दूर - चाणक्य की नीति के मुताबिक दुष्ट महिला से हमेशा दूर रहना चाहिए। आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि अगर आप कीचड़ में पत्थर मारेंगे तो छीटे आप पर भी गिरेंगी। उसी तरह दुष्ट महिला से दूर नहीं रहे, तो आपकी छवि भी धूमिल हो सकती है। इसलिए हमेशा ऐसी महिलाओं से दूर रहना चाहिए।

No comments:
Post a Comment