पत्नी ने अपने पति से लड़ाई के बाद बिस्तर पर ही दीवार खड़ी कर दी है। वैसे तो पति और पत्नी के बीच झगड़ा होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन कई बार हालात इस कदर बेकाबू हो जाते हैं कि हाथापाई तक की नौबत आ जाती है। सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के झगड़े का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं क्योंकि यहां लड़ाई के बाद बेड़ पर दीवार खड़ी हो गई है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है।
पत्नी ने अपने पति से लड़ाई के बाद बिस्तर पर ही बना दी दीवार#manishsharma599 #viral #viralvideo #video #wife #husbandandwife #manishsharma #funnyvideo pic.twitter.com/t16hFkD4EE
— Manish Sharma (@ManishSharma599) April 21, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि पति-पत्नी एक दूसरे से खफा-खफा नजर आ रहे हैं और पत्नी ने तो खुद के और बगल में बैठे पति के बीच में एक ईंट की दीवार बना रही है। इस क्लिप की सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि महिला असली में ईंट और सीमेंट के साथ इस दीवार को मजबूत करने बना रही है, वहीं बगल में बैठा पति अपनी पत्नी की इस हरकत से काफी नाराज लग रहा है। इन्हें देखकर लगता है कि पति और पत्नी में लड़ाई के बाद ये फैसला लिया गया है। इस वीडियो को ट्विटर पर manishsharma599 नाम के यूज़र्स ने शेयर किया है।

No comments:
Post a Comment