लड़की की शादी किसी और से होने वाली थी। उसे यह पसंद नहीं था कि उसका पति प्रेमी के बदले कोई और हो। उसने अपने प्रेमी को यह बात बतानी चाही। इसके लिए उसने कागज के बदले 10 रुपए का नोट लिया और उस पर 16 शब्दों का प्रेम पत्र लिख डाला। उसने लिखा, "विशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को है। मुझे भगा के ले जाना। आई लव यू।" तुम्हारी कुशुम।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्र - 10 रुपए के नोट पर लिखा यह प्रेम पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं। इसपर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि दोनों प्रेमी को मिलाना है। तो कोई कह रहा है कि विशाल दुल्हनिया तुम्हारा इंतजार कर रही है।

No comments:
Post a Comment