सांपों को पार्क या फिर जंगलों में ज्यादातर देखा जाता है। वहीं अगर यह किसी रिहाइशी इलाके के अलावा घरों के आस-पास दिखाई दे जाएं तो किसी की भी रातों की नींद हराम कर सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक सांप को एक महिला के घर के अंदर तेजी से घुसते देखा जा रहा है, जिसे देख यूजर्स की सांसें तक अटक गई है।
वायरल हो रही क्लिप में देखा जा रहा है कि एक लड़की अपने घर के बाहर बैठी हुई है। तभी वह किसी चीज को महसूस करती है और जब वह उसे सही से देखती है तो उसे वहां पर एक खौफनाक सांप दिखाई देता है, जिसके बाद वह तेजी से उसके सामने से हट जाती है। वीडियो में देखा जा रहा है कि सांप तेजी से आगे बढ़ता है और उस लड़की के घर के अंदर पहुंचा जाता है।
खौफनाक सांप को देखकर लड़की इस कदर डर जाती है कि उसके पसीने छूट जाते हैं। वहीं वह घर के अंदर जाने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाती है। वह धीरे-धीरे दूर से ही उस सांप को घर के अंदर देखने की कोशिश करती है। वहीं सांप के घर के अंदर चले जाने के कारण वह उसे नहीं देख पाती तो हिम्मत जुटा कर वह घर में प्रवेश कर जाती है। फिलहाल वीडियो काफी खौफनाक है, जो हर किसी के रोंगटे खड़े करता दिख रहा है।

No comments:
Post a Comment