10 रुपये के नोट पर आया `विशाल` का जवाब, तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 26 अप्रैल का इंतजार

आगरा। कुछ दिन पहले एक 10 रुपये की नोट काफी चर्चा में थी, जिसमें यह लिखा था, 'विशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को है। मुझे भगा के ले जाना, आई लव यू, तुम्हारी कुसुम।' इस नोट के वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किये। सोशल मीडिया यूजर्स यह भी कहने लगे कि भाई कुसुम का यह मैसेज शादी से पहले विशाल तक पहुंचा दो ताकि वह 26 अप्रैल को उसे भगाने के लिए पहुंच जाए। अभी यह ट्रेंड खत्म भी नहीं हुआ था कि एक और 10 रुपये की नोट वायरल होने लगी, जिसमें विशाल का जवाब है।

कुसुम के लिए विशाल ने लिखा ऐसा मैसेज
इस नोट पर जवाब में लिखा, 'कुसुम मुझे तुम्हारा मैसेज मिल गया है। मैं तुम्हे लेने आऊंगा, आई लव यू, तुम्हारा विशाल।' क्या यह आश्चर्यजनक नहीं है? इंटरनेट अब 26 अप्रैल का इंतजार कर रहा है, यह देखने के लिए कि क्या वे दो प्रेमी जोड़े एक दूसरे से मिल पाएंगे? अगर मिलते हैं तो क्या विशाल अपनी गर्लफ्रेंड कुसुम को भगाने में कामयाब हो पाएगा। फिलहाल, इस कहानी के पीछे सच्चाई क्या है किसी को नहीं मालूम हैं। क्या सचमुच में कोई कुसुम है, जिसने अपने बॉयफ्रेंड विशाल को मैसेज लिखा, या फिर यह महज एक वायरल कंटेंट है। इस पर लोग अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment