कहीं से मिल गए फोन नंबर - लड़की के परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि आरोपी को कहीं से लड़की के मोबाइल नंबर मिल गए। उसके बाद उसने लड़की से बात करने की कोशिश शुरु कर दी। लड़की ने बात नहीं की और घर वालों को बताया। घर वालों ने लड़के को डांट दिया तो कुछ दिन तक उसने फोन नहीं किया। लेकिन कुछ दिन के बाद आशिकी का भूत फिर से मचलने लगा। उसने लड़की को फोन करना फिर से शुरु कर दिया। इस बीच लड़की ने दो से तीन बार अपने फोन नंबर भी बदले लेकिन बात नहीं बनी। हर बार नए नंबर पर लड़के का फोन आने लगा।
परिवार वालों ने जूतों से उतारा भूत - परेशान होकर लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोगों ने पूरी प्लानिंग की और फिर लड़के को मिलने के लिए बुलाने को कहा। लड़के का फोन आया तो लड़की ने उसे सुनसान जगह पर मिलने बुलाया। लड़का अपने दोस्त के साथ वहां पर आ गया। वहां पहले से ही लड़की के घर वाले तैयार थे। सभी ने मिलकर दोनो लड़कों को जो पीटा.... लोग वीडियो बनाते रह गए। लड़की ने भी आशिक के चेहरे पर दो चार चप्पल जड़ दी और चेहरे का नक्शा बिगाड़ दिया। बाद में पुलिस वालों को फोन किया गया तो बची हुई कसर पुलिस ने पूरी कर दी। पुलिस वाले दोनो लड़कों को गाड़ी में पटककर ले गए।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment