प्रेमी को रात में प्रेमिका का आया फोन, मिलने उसके घर पहुँचा प्रेमी, फिर हो गया ये कांड

गोपालगंज। रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को यह मुलाकात भारी पड़ गया। उसे पता नहीं था कि जिस प्रेमिका के फोन से उसे कॉल आया है वह उसे अस्पताल पहुंचा देगा। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव का है। गुरुवार की रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। यहां आने के बाद पता चला कि उसके साथ साजिश रची गई है।

लड़की के घर आने पर पता चला कि प्रेमिका के परिजनों ने ही फोन करवाया है। यहां आने पर उसकी खूब पिटाई की। युवक ने बताया कि एक साल से लड़की के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के मोबाइल को तीन दिन पहले उसके घरवालों ने ले लिया था। उसके बाद लड़की के भाई ने अपने मोबाइल से फोन कराकर गुरुवार की रात साजिश के तहत बुलाया और पकड़ लिया। इसके बाद घर में बंधक बनाकर पिटाई शुरू कर दी। पूरी रात युवक की पिटाई करने के बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।

पुलिस ने कराया युवक का इलाज - मामला नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव का है। नगर थाने की पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए युवक का नाम मिथुन कुमार है और वो जादोपुर थाना क्षेत्र के जगीरी टोला गांव का रहने वाला है। पुलिस ने युवक के पास से एक मोटरसाइकिल और एक पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। नगर थाने के इंस्पेक्टर ललन कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की के घरवालों ने समाचार लिखे जाने तक कोई लिखित शिकायत नहीं की है। इधर, बाइक के साथ शराब बरामदगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। युवक के साथ उसका दोस्त भी था, जो फरार हो गया।

No comments:

Post a Comment