किंग कोबरा सांप को पकड़कर मस्ती कर रहा था शख्स, फिर खिलवाड़ करना पड़ा महंगा

King Cobra Ka Video
King Cobra Ka Video: सांप सबसे खतरनाक जीवों में से एक होते हैं। एक ही बार डसने से जीवन लीला समाप्त कर देती हैं। सांपों के साथ भूलकर भी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। अधिकतर लोग तो सांपों से दूर ही रहते हैं, लेकिन दुनियाभर में कुछ ऐसे लोगों की भी तादाद है, जो सांपों से जमकर खिलवाड़ करते हैं। लेकिन ये कितना खतरनाक साबित हो सकता है उसका अंदाजा खिलवाड़ करने वाले लोग भी नहीं लगा पाते हैं। सोशल मीडिया पर इसी कड़ी से जुड़ा हुआ वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स को सांप से खिलवाड़ करना काफी भारी पड़ गया हैं।

सांप से मजाक पड़ा भारी - वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक शख्स किंग कोबरा जैसे दिख रहे सांप को हाथों में उठा लेता है। फिर वो उसके अपने मुंह के पास ले जाता है। लेकिन सांप को उसकी यह हरकत पसंद नहीं आई और फौरन उसने पलटवार कर दिया। सांप ने शख्स के बाल ही मुंह से पकड़ लिए, बाद में वो शख्स भी काफी घबरा गया और सांप के चंगुल से छूटनेके लिए प्रयास करने लगा। इस तरह शख्स को सांप से मजाक करना काफी भारी पड़ गया।

No comments:

Post a Comment