1. एलोवेरा जेल - एलोवेरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है, यह चेहरे के दाग हटाने के साथ उसका ग्लो भी बढ़ाता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल को कॉफी पाउडर या फिर नींबू के छिलकों के पाउडर के साथ मिलाकर फेस स्क्रब कर सकते हैं। काले दाग-धब्बे हटाने के लिए आप यह घरेलू उपाय हफ्ते में 2 से 3 बार अपना सकते हैं।
2. चेहरे पर दही का इस्तेमाल - चेहरे के काले धब्बे हटाने के लिए दही काफी फायदेमंद होती है। यह घरेलू उपाय आपकी स्किन से बहुत जल्द दाग हटाकर उसे बेदाग बनाता है। स्किन के लिए दही का सबसे आसान इस्तेमाल फेस पैक बनाना है। आप दही और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
3. सनस्क्रीन का उपयोग - जब धूप स्किन को डैमेज कर देती है, तो भी फेस पर काले दाग दिखने लगते हैं। इसलिए आप घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। सनस्क्रीन आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करती है।

No comments:
Post a Comment