मारपीट के बाद उन्होंने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया, तो वह उसे जान से मार देंगे। बाद में उन्होंने इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर किया। पुलिस ने कहा कि लड़की को फिर से ब्लैकमेल करते हुए कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जाएगा, मुख्य आरोपी ने अपने 7 दोस्तों के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, घटना बेंगलुरु के येलहंका पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई थी।
घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता रोती हुई घर आई, जिसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने उसे यह बताने के लिए मनाया कि उसके साथ क्या हुआ, तब उसने यह खुलासा किया.इसके बाद पीड़िता की मां ने 5 अप्रैल को येलहंका पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है।

No comments:
Post a Comment