मेष राशि - शारीरिक, मानसिक, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम दिख रही है। आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी।
वृषभ राशि - शारीरिक स्थिति अच्छी है। प्रेम की स्थिति तू-तू, मैं-मैं वाली है।
मिथुन राशि - शारीरिक स्थिति मध्यम है। बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। शारीरिक स्थिति मध्यम है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
कर्क राशि - शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है।
सिंह राशि - सरकारी तंत्र, पिता से कुछ परेशानी हो सकती है। शारीरिक स्थिति का ध्यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। अज्ञात भय सताएगा।
कन्या राशि - स्थिति ठीक है। कोई समस्या की बात नहीं दिख रही हैं। आय में आशातीत बढ़ोत्तरी दिख रही है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शारीरिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी।
तुला राशि - शारीरिक, मानसिक स्थिति ठीक है। सरकारी तंत्र से भी लाभ होता नज़र आ रहा है। नौकरी-चाकरी में भी अच्छी स्थिति दिख रही है। कोर्ट-कचहरी में विजय का संकेत है।
वृश्चिक राशि - भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम घर तक पहुंच चुका है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है।
धनु राशि - थोड़ा जोखिम भरा समय दिख रहा है। कोई रिस्क न लें। वाहन तेज न चलाएं। सावधानी बरतें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है।
मकर राशि - धन का आगमन बढ़ रहा है। व्यवसायिक सफलता मिल रही है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम परवान चढ़ रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
कुंभ राशि - शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे लेकिन एक नहीं कर पाएंगे। शमन हो जाएगा उनका। नतमस्तक हो जाएंगे आपके सामने। स्वास्थ्य नरम-गरम है।
मीन राशि - विद्यार्थीगण अच्छा करेंगे इस समय। स्वास्थ्य आपका ठीक दिख रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।

No comments:
Post a Comment