Bank Holidays List April 2022: 14 से 17 अप्रैल तक इन बैंकों में नही होगा कामकाज, जानें ऐसा क्यों

Bank Holidays: इस हफ्ते अगर आपका भी बैंक जाने का प्लान है या फिर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको बता दें कि इस हफ्ते लगातार 4 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। तो आप बैंक जाने का प्लान बनाने से पहले हमेशा छुट्टियों की लिस्ट चेक करके जाएं, जिससे आपको किसी भी तरह की परेशानी न हो।

जानें किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक

आपको बता दें इस हफ्ते 14, 15, 16 और 17 अप्रैल को बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इन छुट्टियों की लिस्ट में रविवार की छुट्टी भी शामिल है। 14, 15, 16 अप्रैल को सिर्फ कुछ ही शहरों के बैंकों में छुट्टी होगी। तो आप इस लिस्ट में अपने शहर का नाम चेक कर लें।

जानिए कब-कब और क्यों बंद रहेंगे बैंक (Bank Holidays List April 2022)

14 अप्रैल - डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू उत्सव की वजह से शिलांग और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहेंगे.

15 अप्रैल - गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू की वजह से जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद

16 अप्रैल - बोहाग बिहू को गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे

17 अप्रैल - रविवार साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे


No comments:

Post a Comment