वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोई ट्रेन आने वाली होती है, इसलिए रेलवे फाटक बंद रहता है। आमतौर पर लोग बंद रेलवे फाटक को देख कर रूक जाते हैं, लेकिन वीडियो में एक शख्स को रेलवे फाटक शायद दिखता ही नहीं है या शायद वह चलती गाड़ी से ही झुक कर फाटक के नीचे से निकल जाने की कोशिश में होता है, लेकिन तेज रफ्तार बाइक होने की वजह से वह खुद को बैलेंस नहीं कर पाता और फाटक से टकरा जाता है, जिससे उसकी बाइक सीधे पटरी पर पहुंच जाती है, जबकि वह भी पटरी के बगल में ही गिरने की वजह से दर्द से कराहने लगता है। तभी वहां एक तेज रफ्तार ट्रेन आ जाती है। वो तो गनीमत रहती है कि वह शख्स खुद पटरी से दूर हट जाता है, जिससे उसकी जान बच जाती है, लेकिन उसकी बाइक चकनाचूक हो जाती है।

No comments:
Post a Comment