1. एलोवेरा हेयर मास्क
- इस मास्क को बनाने के लिए जैतून का तेल गर्म करें।
- इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं, इसे अच्छी तरह मिलाएं।
- इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं।
- इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
- इसका बाद ठंडे पानी से धो लें।
- ये आपके बालों को बढ़ाने और चमकदार बनाने में मदद करता है।
2. बेसन हेयर मास्क
- इसके लिए लगभग 100 ग्राम बेसन लें।
- इसमें पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें।
- इसे अपनी जड़ों और स्ट्रैंड्स पर लगाएं।
- इसे 30 मिनट के लिए या सूखने के लिए छोड़ दें।
- इस मास्क के सूखने के बाद बालों को ठंडे पाने से धो लें।
- ये मास्क बालों को झड़ने से रोकता है।
- ये एक बेहतरीन हेयर क्लींजिंग एजेंट भी है।
3. प्याज के रस का हेयर मास्क
- प्याज का रस स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है।
- ये बालों को बढ़ाने में भी मदद करता है।
- इस मास्क को बनाने के लिए आपको 1 प्याज का रस लें।
- 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल, ½ बड़ा चम्मच नींबू का रस लें।
- इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद की जरूरत होगी।
- इन सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं।
- मिश्रण को अपने बालों और जड़ों पर लगाएं।
- इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें और माइल्ड शैंपू से धो लें।
- महीने में 3 बार आप इस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ये आपके बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करता है।
4. नारियल और केले का हेयर मास्क
- नारियल तेल, नारियल के दूध और एक पके केले की जरूरत होगी।
- इन दोनों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
- अब इस मिश्रण में थोड़ा सा नारियल का दूध मिलाएं।
- इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
- इसे धोने से पहले कुछ देर तक लगा रहने दें।
- ये हेयर मास्क बालों के झड़ने को रोकता है।
No comments:
Post a Comment