8 मार्च का राशिफल: इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, मिलेगा शुभ समाचार, जानें अपने राशि का हाल


मेष राशि - निरंतर सुधार की ओर है। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

वृषभ राशि - मन में घबराहट, बेचैनी, काल्पनिक भय, अज्ञात भय, खर्च की अधिकता को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यवसायिक नुकसान हो रहा है। मन परेशान रहेगा।

मिथुन राशि - आय, शुभता बढ़ रही है लेकिन स्वास्थ्य अभी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम में सफलता मिल रही है।

कर्क राशि - स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। पिता का साथ मिलेगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा है।

सिंह राशि - पूजा-पाठ में मन लग रहा है। धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है।

कन्या राशि - थोड़ा बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

तुला राशि - जीवन आनंद से भरा रहेगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम से मुलाकात होगी।

वृश्चिक राशि - शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन उनका शमन भी हो जाएगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा।

धनु राशि - विद्यार्थीगण के लिए अच्छा समय है। वाणी अनियंत्रित हो सकती है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बस उनके स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान रखें।

मकर राशि - फिर भी मन खिन्न रहेगा। किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम में दूरी खत्म हो चुकी है।

कुंभ राशि - सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन प्रेम में थोड़ी दूरी हो सकती है। संतान में थोड़ी दूरी हो सकती है।

मीन राशि - धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्बीजनों की वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें और निवेश करने से बचें। प्रेम का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

No comments:

Post a Comment