सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने चार महिलाओं समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली। एक मकान पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार महिला समेत पांच को गिरफ्तार किया हैं। एक आरोपी महिला ही इस रैकेट को चला रही थी। ग्राहकों से दो हजार रुपये लेती थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर.सत्य सुंदरम ने बताया कि सूचना के बाद टीम ने एक शख्स को ग्राहक बनाकर भेजा। ग्राहक के पहुंचते ही एक एजेंट ने संपर्क किया। बातचीत के बाद वह ग्राहक को अंदर एक महिला के पास लेकर गया। महिला ने उसे सेक्स के लिए तीन युवतियों दिखाई और दो हजार रुपये की मांग की। तभी ग्राहक बनकर पहुंचे शख्स ने पुलिस को फोन पर सूचना दे दी। वहां पास में मौजूद पुलिस टीम तुरंत पहुंच गई और पांचों को गिरफ्तार कर लिया। इस रैकेट में पकड़ी गई युवतियां नोएडा, मुस्तफाबाद और यमुना विहार की रहने वाली हैं।

No comments:

Post a Comment