एसीबी की टीम को मिली थी शिकायत
जयपुर एंटी करप्शन ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की विशेष टीम को मामले की शिकायत मिली थी। दुकान मालिक का कहना था कि, उसके मेडीकल स्टोर में किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट में कोई कमी नहीं निकालने की एवज में सिन्धु कुमारी औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) औषधि नियंत्रण संगठन की ओर से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

दुकान मालिक की शिकायत का सत्यापन किया गया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होते ही ड्रग इंस्पेक्टर ने दो टूक कह दिया कि अकेले मेरे लिए नहीं है, ऊपर तक देना पड़ता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार बनते ही भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन भ्रष्टाचार मामले लगातार सामने आते रहे हैं। पकड़े जाने पर भ्रष्टाचार के रुपए ऊपर तक पहुंचने को लेकर दावे किए गए, लेकिन आगे जांच नहीं हो पाई हैं।
No comments:
Post a Comment