634 रुपये में मिल रहा LPG सिलेंडर, जल्दी खरीद ले नही तो बढ़ जाएंगे दाम

LPG Cylinder: अगर आप भी एलपीजी कनेक्शन (LPG Connection) लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको सस्ते में गैस सिलेंडर की सुविधा मिल जाएगी। महंगाई के समय में आप इस सिलेंडर को सिर्फ 634 रुपये में खरीद सकते हैं।

आम सिलेंडर से है काफी हल्का
इस सिलेंडर का नाम कम्पोजिट सिलेंडर है। यह 14 किलो वाले सिलेंडर से वजन में काफी हल्का है। इस सिलेंडर को कोई भी एक हाथ से आराम से उठा सकता है। यह देखने में भी काफी काफी सुंदर है।

मिलेगी 10 किलो गैस
आपको बता दें कंपोजिट सिलेंडर वजन में हल्के होते हैं और इसमें आपको 10 किलो गैस मिलती है। इसी वजह से इन सिलेंडर की कीमत कम होती है।

मिलेगा सिर्फ 634 रुपये में
इस सिलेंडर को आप सिर्फ 633.5 रुपये में ले सकते हैं। इस सिलेंडर को आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। आपको बता दें यह नया सिलेंडर पूरी तरह जंग रोधी है। इसके अलावा यह सिलेंडर कभी ब्लास्ट नहीं होगा। ये सिलेंडर ट्रांसपेरेंट नेचर के हैं जिससे ग्राहकों को एलपीजी के स्तर को देखना आसान साबित होगा। यानी कि ग्राहक पता लगा सकेंगे कि इसमें कितनी गैस बची है और कितनी खत्म हो गई है।

No comments:

Post a Comment