सास-बहू की लड़ाई का वीडियो वायरल, एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़

पटना। एक घर में सास-बहू के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट की घटना घर में लगे CCTV में कैद हो गई। CCTV से मिली फुटेज में देखा जा सकता है कि सास-बहू के बीच घर के बरामदे और किचन में जमकर हाथापाई हुई है। बहू ने सास को इस कदर पीटा कि वह बरामदे में चक्कर खाकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद जब होश में आई तो फिर दोनों दुबारा उलझ पड़ी। इस बार भी बहू ने सास की पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार अगमकुआं इलाके में सौरव कुमार नामक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहते हैं। साल 2018 में उनकी शादी रजनी कुमारी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में झगड़ा होने लगा था। बात तलाक तक पहुंच गई। फिलहाल वह जबरन ससुराल में रहती है और तलाक का केस लड़ रही है। उसके सास-ससुर उसी मकान में ऊपर-नीचे रहते हैं।

वीडियो बीते एक मार्च का है। बताया गया कि बहु दिन में जबरन सास कविता देवी के किचन में जाकर सामान लेने लगी। इसी दौरान यह झड़प हुई। दोनों पक्ष अपने-अपने फ्लोर पर CCTV लगाए हुए हैं। घटना के बाद सास ने मारपीट का लिखित आवेदन अगमकुआं थाने में दिया है।

No comments:

Post a Comment