एक महिला 5 दिनों में दो बार हुई प्रेग्नेंट, जानकर डॉक्टर के उड़े होश

एक महिला सिर्फ 5 दिन में दो बार प्रेग्नेंट हो गई। ये सुनकर आप भी समझ नहीं पा रहे हैं होंगे कि ये कैसे हुआ। मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया के सैन पाबलो में रहने वाला एक कपल दोबारा पैरेंट बनने वाले थे क्योंकि इससे पहले एक बार मिसकैरिज हो गया था। सैन पाबलो की ओडलिस और उनके पति एंटोनियो मार्टिनेज प्रेग्रेंसी की खबर सुनकर काफी खुश थे। इसके बाद ओडालिस ने पहला अल्ट्रासाउंड करवाया। तब डॉक्टर ने बताया कि एक नहीं दो बच्चों की मां बनने वाली हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें हैरान होने वाली बात क्या है। दरअसल, ये दोनों बच्चे एक साथ कंसीव नहीं हुए थे। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि ये दोनों एक ही हफ्ते में पांच दिन के अंतराल पर अलग-अलग कंसीव हुए थे। ऐसे केसेस बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। कई डॉक्टरों का मानना है कि इस तरह का केस होना संभव नहीं है। ओडालिस के गर्भ में भले ही दो बच्चे पल रहे थे लेकिन डॉक्टर ने उन्हें बताया कि ये जुड़वा नहीं हैं। दोनों पांच दिन के समय के अंतराल में कंसीव हुए हैं।

No comments:

Post a Comment