पुलिस को दी शिकायत में अजय सक्सेना ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कटरा में रहता है। अजय की बहन भी उनके साथ इसी मकान में रहती है। अजय ने बताया कि उनके पिता ने मृत्यु से पहले मकान पत्नी निधि के नाम किया था। अजय के मुताबिक उनकी पत्नी अर्चना और तीनों बच्चे उत्कर्ष, वावनि और दर्श अजय और उसकी बहन को घर से निकालना चाहती है। ताकि मकान पर कब्जा कर सके। निधि की शादी नहीं हुई है, इसलिए अजय चाहता है कि निधि उसी घर में रहे क्योंकि अजय के अलावा दुनिया में अब उसका कोई नहीं है। अजय अपनी बहन निधि का साथ देता है। इसलिए अजय और उसके तीनों बच्चे अब निधि और अजय दोनों को घर से निकालना चाहते हैं।
घर से भगाने के लिए की पिटाई
अजय का कहना है कि 24 मार्च को अजय की पत्नी अर्चना ने अजय और उसकी बहन को घर से बाहर निकलना चाहा। तब अजय और निधि ने घर से जाने के लिए मना कर दिया। जिसके बाद अजय की पत्नी ने उन दोनों की सड़क पर पटक-पटक कर जोरदार पिटाई की। इस घटना को एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो साफ़ दिखाई दे रहा है कि अर्चना निधि के बाल पकड़ कर उसे सड़क पर पटक-पटक कर जोरदार पिटाई कर रही है। वहीं, अजय दिव्यांग है, इसलिए वह अपनी बहन को बचा नहीं सकता। उसके बाद भी अजय अपनी बहन को बचाने के लिए गया था लेकिन उसकी भी अर्चना ने जोरदार पिटाई कर दी।

No comments:
Post a Comment