27 मार्च का राशिफ़ल: इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, मिलेगी दुनिया की सभी खुशियां, जानें अपने राशि का हाल

Horoscope-of-27-March-2022
मेष राशि - भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए कार्य मे लाभ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।

वृष राशि - राजकीय बाधा दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।  कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। 

मिथुन राशि - किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंचेगी। विवाद को बड़ावा न दें। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें।

कर्क राशि - पार्टी-पिकनिक का आयोजन होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। 

सिंह राशि - रोजगार मिलेगा। प्रॉपर्टी के कामकाज लाभ देंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। 

कन्या राशि - बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा।

तुला राशि - किसी के उकसाने में न आएं। विवाद को बड़ावा न दें। कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। चिंता तथा तनाव रहेगा।

वृश्चिक राशि - नौकरी में चैन रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। कारोबार में वृद्धि के योग है। धन प्राप्ति होगी।

धनु राशि - यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

मकर राशि - व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेंगा। 

कुंभ राशि - नौकरी में अधिकार बढेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। योजना फलीभूत होगी। मित्रों का सहयोग करेंगे। मान-सम्मान मिलेगा।

मीन राशि - किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। रुके कार्य पूरे होंगे। मेहनत का फल मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी।

श्री सुरेश कुमार आसवानी जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र 
बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर

No comments:

Post a Comment