34 वर्षीय महिला का नाम सैडी केम्पो है। महिला के दो बच्चे भी है। सैडी केम्पो ने बताया कि एक दिन किडनी में तेज दर्द हुआ। जिसके बाद वो तुरंत हॉस्पिटल पहुंची। डॉक्टरों ने पेन किलर देकर घर वापस कर दिया और कहा कि अगर फिर से तबीयत खराब होती है एक बार आकर चेकअप करा ले। दोबारा दर्द होने के बाद सैडी फिर से हॉस्पिटल पहुंच गई, जिसके बाद वो दो हफ्तों तक बेहोशी की हालत में रही।
डॉक्टरों ने बताया कि दर्ज किडनी में स्टोन के कारण हो रहा है। इसके चलते उसे इंफेक्शन हो गया। जिसने बाद में सेप्सिस का रूप ले लिया। बता दें कि सेप्सिस एक जानलेवा बीमारी है, जहां बॉडी अपने ही टिशू और ऑर्गन को अटैक करने लगती है। इसकी वजह से सैडी के अंगुलियों को काटकर अलग करना पड़ा, बाद में डॉक्टरों ने उसके हाथ को पेट के एक हिस्से से सिल दिया ताकि, बाजुओं से खून पहुंचता रहे।
जब सैडी के हाथ को पेट से बाहर निकाला गया तो वो बहुत अलग तरह का दिखने लगा था। सैडी का एक वीडियो बनाया गया जिसमें उनका हाथ शार्क की तरह दिख रहा है। सैडी केम्पो कहा कि मैने जब अपने हाथ को देखा तो अंगूठे को हिलाने की कोशिश की तो मैं हैरान रह गई। ये शार्क की तरह लग रहा था। महिला अब टिकटॉक का इस्तेमाल कर रही है। महिला ने बताया कि वीडियो के जरिए वह लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक कर रही हैं।

No comments:
Post a Comment