तीन सगी बहनों के कारनामे जानकर चौंक जाएंगे आप, खुद कस्टमर को बुलाती थीं घर

पटना। बिहार की तीन सगी बहनों के कारनामे की खूब चर्चा हो रही है। ये तीनों बहने शादी के बाद भी बड़े शातिराना अंदाज में गलत धंधा कर रही थी। लेकिन कस्टमर के घर पर आवाजाही ने इनकी पोल खोलकर रख दी। पूरा मामला नावादा के रजौली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन बहनों को गिरफ्तार किया है। रेड के दौरान 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तीन सगी बहनों को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। टुनटुन चौधरी की पत्नी साबो देवी, मोती चौधरी की पत्नी मंती देवी, नंदकिशोर चौधरी की पत्नी मीना देवी के घर से 5-5 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया है। इन तीनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों को जेल भेज दिया गया है। तीनों महिला आपस में सगी बहनें है।

No comments:

Post a Comment