यूक्रेन से लौटे छात्रों के साथ भारतीय दूतावास में हुए दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल, छात्रा ने बताया दर्द

यूक्रेन से वतन वापसी कर रहे छात्रों के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें से एक वीडियो में छात्राएं रोमानिया में भारतीय दूतावास में हुए दुर्व्यवहार की बातें बता रहे हैं। उनका कहना है कि भारतीय दूतावास के लोगों ने उन्हें वतन वापसी के लिए अनोखी शर्त रखी जिसमें उन्हें टॉयलेट साफ करने को कहा गया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस ट्वीट को अटैच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कार्रवाई की मांग की है।

यूक्रेन से वतन वापसी के लिए अभी भी कई छात्र-छात्राएं इंतजार कर रहे हैं। इनमें से कुछ छात्रों ने वतन वापसी के बाद अब वीडियो वायरल किया है। इन लोगों ने कहा कि वे 1000 छात्र थे जिन्हें भारतीय दूतावास में ऑफर दिया गया कि जो भी पहले बॉश करेगा, वह पहले जा पाएगा। सभी भारत वापस आना चाहते थे तो उन्होंने बाथरूम साफ किया। वहां इसलिए शिकायत नहीं की क्योंकि वहां से भारत वापस लौटना था।

दिग्विजय ने कहा सत्यता की जांच कर कार्रवाई हो
दिग्विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस वीडियो को फारवर्ड कर मांग की है कि इसकी सत्यता की जांच की जाए। अगर यह सही है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment