7 मार्च का राशिफल: शत्रुओ से लाभ होगा, कोर्ट कचहरी में विजय होगी, लेकिन स्वास्थ्य परेशान करेंगा, जानें अपने राशि का हाल

मेष राशि - शत्रुओं से भी लाभ है। सरकारी तंत्र से पूरा-पूरा लाभ है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अद्भुत चल रहा है।

वृषभ राशि - मानसिक समस्या हो सकती है। खर्च की अधिकता मन को व्याकुल करेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं।

मिथुन राशि - आय में आशातीत बढ़ोत्तरी, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम अभी मध्यम है लेकिन व्यापार में अद्भुत बढ़ोत्तरी होती दिख रही है।

कर्क राशि - रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है।

सिंह राशि - परिस्थितियां अनुकूल हैं। यात्रा में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापारिक तौर पर अच्छा समय है।

कन्या राशि - चोट लग सकती है। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम है।

तुला राशि - जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी।

वृश्चिक राशि - शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। थोड़ा डिस्टर्बिंग सा दिन रहेगा। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम है।

धनु राशि - मन परेशान करेगा। विद्यार्थियों के लिए सही समय है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है।

मकर राशि - घरेलू जीवन थोड़ा बाधित रहेगा, लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

कुंभ राशि - अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार का भरपूर साथ मिलेगा। 

मीन राशि - वाणी अनियंत्रित न होने पाए। जुआ, सट्टा में पैसे न लगाएं। प्रेम और संतान धनदायक हो चुकी है। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार सही चलता रहेगा।

No comments:

Post a Comment