Bank Holiday March 2022: होली से पहले निपटा लें बैंक का काम, लगातार चार दिन बैंक रहेंगी बंद

Bank Holiday March 2022
दिल्‍ली: Bank Holiday March 2022: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से मार्च 2022 के लिए जारी की गई बैंकों की छुट्टियों की लिस्‍ट के अनुसार, इस हफ्ते 7 दिन में से 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी बैंक से संबंधित कोई काम करना चाहते हैं तो ब्रांच जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

हफ्ते में 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 17 मार्च होलिका दहन देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद।
  • 18 मार्च होली/धुलेटी/डोल जात्रा बेंगलुरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद।
  • 19 मार्च होली/याओसांग भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद।
  • 20 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश।

No comments:

Post a Comment