15 मार्च का राशिफल: मन उदास रहेंगा, स्वास्थ्य ठीक ठाक हैं, जानें अपने राशि का हाल

मेष राशि - स्वामी मंगल रत्न मुंगा
पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। देव-दर्शन की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

वृष राशि - स्वामी शुक्र रत्न हीरा
पुराना रोग उभरेंगा। सेहत को प्रा‍थमिकता दें। खर्च अधिक होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा।

मिथुन राशि - स्वामी बुध रत्न पन्ना 
भूमि-भवन संबंधी सौदे लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

कर्क राशि - स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 
बुरी सूचना मिलेगी। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। आय में कमी रहेगी।

सिंह राशि - स्वामी सूर्य रत्न माणकीय
कोई नया काम करने की योजना बनेगी। कारोबार अनुकूल चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। शुभ समय रहेगा।

कन्या राशि - स्वामी बुध रत्न पन्ना
बाहर जाने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। भाइयो का साथ रहेगा।

तुला राशि - स्वामी शुक्र रत्न हीरा
यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

वृश्चिक राशि - स्वामी मंगल रत्न मुंगा
मनोरंजक यात्रा होगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। रुके कार्यो में गति आएगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी।

धनु राशि - स्वामी गुरु रत्न पुखराज
बनते कामों में बाधा होगी। कार्य करते समय लापरवाही न करें। चोट व दुर्घटना से हानि होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा।

मकर राशि - स्वामी शनि रत्न नीलम
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव है। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे।

कुंभ राशि - स्वामी शनि रत्न नीलम
योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि - स्वामी गुरु रत्न पुखराज 
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

श्री सुरेश कुमार आसवानी जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र 
बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर

No comments:

Post a Comment