The Kashmir Files मूवी की लिंक को भूलकर भी न करें ओपन, नही तो बाद में पड़ेगा पछताना

The Kashmir Files
दिल्ली। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कश्मीरी पंडितों पर आधारित इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि फिल्में ऑनलाइन लीक भी हो जाती हैं। ऐसे में लोग इंटरनेट लिंक के जरिए फिल्मों को डाउनलोड कर लेते हैं। वहीं 'द कश्मीर फाइल्स' के जरिए साइबर क्रीमिनल्स लोगों से ठगी भी कर रहे हैं। इन्होंने फिल्म के लिंक को फ्रॉड करने का नया हथियार बना लिया है। पुलिस ने भी लोगों को इस बारे में सतर्क किया है।

फिल्म का लिंक भेज कर रहे ठगी
दरअसल, साइबर क्रीमिनल्स लोगों को फ्री में 'द कश्मीर फाइल्स' दिखाने का लालच देकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। दरअसल, हैकर्स लोगों को इस फिल्म का लिंक भेज रहे हैं। इस लिंक पर क्लिक करते ही यूजर्स का मोबाइल हैक हो जाता है और हैकर्स यूजर के बैंक अकाउंट में सेंध लगा देते हैं। पुलिस को इस बारे में कुछ शिकायतें भी मिली हैं। ऐसे में यूजर्स को इस फिल्म के लिंक से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

खाते से निकाले रुपए
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में एक व्यक्ति के पास मोबाइल पर 'द कश्मीर फाइल्स' का लिंक आया था। जैसे ही उसने उस लिंक पर क्लिक कर फिल्म को डाउनलोड करने की कोशिश की तो हैकर्स ने उस यूजर के बैंक अकाउंट से रुपए निकाल लिए। साइबर अपराधी लोगों को निशुल्क फिल्म दिखाने का झांसा देकर लिंक भेज रहे हैं। जब यूजर्स उस लिंक को ओपन कर रहे हैं तो आरोपी मोबाइल को हैक कर खातों से रुपये निकाल रहे हैं।

ऐसे बचें
साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। हैकर्स ऐसे लिंक भेजकर लोगों को तरह-तरह का झांसा देते हैं। उन लिंक पर क्लिक करने से यूजर्स के मोबाइल का डेटा लीक होने का खतरा रहता है। इसके साथ ही किसी से भी निजी जानकारी या बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा न करें। एक्सपर्ट का कहना है कई बार हैकर्स किसी तरह के सर्वे के नाम पर यूजर्स की निजी जानकारी हासिल कर बैंक अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment