सौतेले पिता ने बेटे के साथ कि ऐसी हैवानियत, जिसे देखकर कांप जाएंगा दिल

एक पिता ही ऐसा होता है, जो अपने बच्चों को सारी दुनिया की परेशानियों से बचाकर रखना जानता है। साथ ही उसकी ज़रूरतों का भी ख्याल रखता है। लेकिन, कभी-कभार हमें कुछ ऐसे हैवान पिता भी देखने मिलते हैं, जो अपने बच्चों एक साथ अच्छे से रहना तो दूर, अच्छे से बात तक नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपने बेटे की जिंदगी में खुद जहर घोलने की स्टोरी शेयर की है।

दरअसल, एक महिला ने केवल इसलिए दूसरी शादी कर ली थी, ताकि उसके पांच साल के बेटे को एक पिता का प्यार मिल सके। लेकिन, यह उसकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। क्योंकि, सौतेले पिता का कहर महिला के बच्चे पर ऐसा टुटा, जिससे उसकी ज़िंदगी खरब होने लगी, जिसके बाद महिला का यह फैसला उसके बच्चे पर बहुत भारी पड़ा। अक्सर अपने बच्चे के साथ अत्याचार होते देख एक दिन महिला ने अपने पति की हैवानियत का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद अब पुलिस शख्स की तलाश में जुट गई है। यह घटना मलेशिया के शाह आलम का है।

सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर Panglima Perang RimauNaga नाम की इस महिला ने एक पेज पर वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो देख आपका खून ज़रूर खौल उठेगा। इस वीडियो में 30 साल का ट्रक ड्राइवर अपने सौतेले बेटे की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहा है। वहीं बच्चा डर से चीख रहा था और अपने पिता से माफ कर देने की गुहार लगा रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि, सौतेला पिता बेटे को मारते हुए उसका हाथ भी मरोड़ दिए, जिसके बाद महिला अपने बच्चे को बचाने के लिए बीच में आ जाती है, लेकिन फिर भी शैतान पिता रुकने का नाम नहीं लेता है।

No comments:

Post a Comment