6 मार्च का राशिफल: स्वास्थ्य बेहतर है, कोर्ट कचहरी से बचें, मन परेशान रहेगा, जानें अपने राशि का हाल

राशिफल
मेष राशि - सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे।

वृषभ राशि - चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान का सहयोग मिल रहा है।

मिथुन राशि - आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क राशि - व्यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी में बढ़ोत्तरी होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी।

सिंह राशि - विपरीत परिस्थितियों से उबर चुके हैं। भाग्य साथ देगा। धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। सरकारी तंत्र से लाभ दिख रहा है।

कन्या राशि - चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

तुला राशि - जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वाथ्य अच्छा है। प्रेम बहुत अच्छा है।

वृश्चिक राशि - शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। थोड़ा डिस्टर्बेंस रहेगा लेकिन आप आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है।

धनु राशि - भावनओं में बहकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा है।

मकर राशि - भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि - घोर पराक्रमी बने रहेंगे। कोई नई व्यापारिक शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी बनी हुई है। व्यापार अच्छा है।

मीन राशि - आर्थिक सहयोग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। पूंजी निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति अच्छी है।

No comments:

Post a Comment