Big Bachat Dhamaal: 37 हजार रुपय में मिल रहा iPhone 11, आज है सेल का आखिरी दिन

Big Bachat Dhamaal
Big Bachat Dhamaal: ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिग बचत धमाल सेल चल रही है। इस सेल का आज आखिरी दिन है। इस दौरान आप सस्ते में आईफोन स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। सेल में एप्पल आईफोन 11 स्मार्टफोन का 128 जीबी वेरिएंट 37 हजार रुपये में बेचा जा रहा है।

iPhone 11 पर फ्लिपकार्ट ऑफर
आईफोन 11 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत लॉन्चिंग के समय 69,900 रुपये थी, लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 54,900 रुपये है। फ्लिपकार्ट इस डिवाइस पर 17,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। यानी आप पुराना स्मार्टफोन बदले में एक्सचेंज कर सकते हैं। अगर पूरी एक्सचेंज वैल्यू कम कर दी जाए, तो यह डिवाइस आपको 37,100 रुपये में मिल जाएगा।

मिलता है डुअल रियर कैमरा
आईफोन 11 स्मार्टफोन में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। यह कैमरा 2x ऑप्टिकल जूम और 5X डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए भी इसमें 12 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन में 6.1 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। यह मल्टीटच IPS डिस्प्ले है, जिसका रिजोल्यूशन 1792x828 पिक्सल्स है। फोन IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट रेटिंग सपोर्ट करता है। इसमें A13 Bionic चिपसेट दिया गया है, जो बेहद पावरफुल है। स्मार्टफोन की बैटरी आधे घंटे में ही 50% चार्ज हो जाती है।

No comments:

Post a Comment