वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की प्रैंक करने की तैयारी कर रही है। वो किसी मॉल या पब्लिक वाले इलाके में अपने प्रैंक की प्लानिंग करती है। लड़की बैठने वाली कुछ जगहों पर अपने प्लान को एग्जीक्यूट करने का सोचती है। वो बैठने वाली जगह में होल करके खुद के आधे हिस्से का डमी बनवा लेती है। प्रैंक करने के लिए वो अपनी कमर के ऊपर के हिस्से को ऊपर और नीचे वाले हिस्से को बैठने वाली जगह के होल में डाल लेती है। अब डमी वाला हिस्से को अपने ऊपरी हिस्से से जोड़कर ऐसे दिखाती है कि मानो वो पूरी की पूरी वहीं बैठी हो। फिर एक शख्स वहां आकर बैठता है। वो लड़की को आराम से बैठा देख उसके बगल में आकर बैठ जाता है। फिर लड़की अचानक से अपना आधा डमी वाला हिस्सा नीचे गिरा देती है। ये देख बगल में बैठे शख्स के होश उड़ जाते हैं और वो वहां से भाग जाता है।
No comments:
Post a Comment