26 मार्च का राशिफ़ल: स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, जानें अपने राशि का हाल

Horoscope of 26 March 2022
मेष राशि - धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि - परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि - छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका बड़े प्रेम से रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सुखद दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि - रहस्यों का ज्ञान होगा आपको। स्वास्थ्य की स्थिति करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि - लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि - भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। फिर भी घरेलू सुख बाधित है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम ओर व्यापार सही चलता रहेगा।

तुला राशि - यदि कोई नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं तो करें। यह सही समय है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। प्रेम, संतान, स्वास्थ्य अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि - अर्थव्यवस्था सही हो रही है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम का सहयोग मिल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही हैं।

धनु राशि - स्वास्थ्य अच्छा है आपका। प्रेम का पूरा साथ मिल रहा है। संतान कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। व्यापार भी सही चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि - मन परेशान रहेगा। ज्यादा सोचने के शिकार होंगे। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और व्यापार सही चलता रहेगा।

कुंभ राशि - आय में आशातीत बढ़ोत्तरी दिख रही है। प्रेम और व्यापार अद्भुत चलेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि - शासन-सत्ता वर्ग का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। नौकरी-चाकरी में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है।

No comments:

Post a Comment