दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 80-80 पैसे की वृद्धि हुई है। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 98.61 रुपये प्रति लीटर होगी, जो पहले 97.81 रुपये थी, जबकि डीजल की कीमत 89.07 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 89.87 रुपये हो गई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 84 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ 113.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 85 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 97.55 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 83 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 108.1 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 93.01 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 76 पैसे बढ़कर 104.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76 पैसे बढ़कर 94.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

No comments:
Post a Comment