ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर ने छात्रा को दिखाई अश्लील फिल्म

छात्रा को ट्यूशन टीचर द्वारा जबरदस्ती अश्लील वीडियो दिखाने तथा पिता को धमकी देने पर महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर टयूशन टीचर के खिलाफ छेडछाड समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर थाना इलाका की एक छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिव कॉलोनी निवासी अंकुर के घर टयूशन पढ़ने जाती है। अंकुर ने अपने घर में टयूशन पढाने के दौरान जबरदस्ती उसे फोन पर अशॢील वीडियो दिखाई। जिसके बाद युवती ने टीचर अंकुर की करतूत के बारे में परिजनों को बताया।

छात्रा ने आरोप लगाया कि अंकुर ने उसके पिता की गाड़ी के आगे बाइक लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर अंकुर के खिलाफ छेडछाड समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment