बीचे 24 घंटे में कोविड के 1660 मामले आए सामने, 4100 लोगों की मौत

बीचे 24 घंटे में कोविड के 1660 मामले आए सामने, 4100 लोगों की मौत
दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 4,100 लोगों की मौत होने से मृतक की संख्या बढ़कर 5,20,855 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,660 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,18,032 हो गई।

महाराष्ट्र में शुक्रवार तक रिपोर्ट की गई गैर-कोविड मृत्यु (4,005) को शामिल करने के कारण सबसे अधिक मृतक संख्या दर्ज हुई थी। मीडिया बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस रोग के कारण दो लोगों की मौत हुई है। देश में उपचाराधीन मामलों में पिछले 24 घंटे में 4,789 मामलों में कमी दर्ज की गई।

No comments:

Post a Comment