बेटी की लाश को कंधे पर उठाकर ले गया मजबूर पिता, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम वीडियो वायरल होते है लेकिन इस बीच एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया हैं। जिसमें एक बेबस पिता अपनी बेटी की लाश को कंधे पर उठाने को मजबूर हुआ। इसमें देखा जा सकता है कि एक पिता अपनी बेटी के शव को कंधे पर लादकर पैदल चल रहा हैं। दावा किया जा रहा है कि समय पर एम्बुलेंस न मिलने के चलते पिता को अपने कंधे पर ही डेड बॉडी लेकर घर जाना पड़ा। अस्पताल से घर तक की दूरी करीब 10 किलोमीटर थी। लेकिन इसके बावजूद पिता बेटी की लाश को लेकर घर पहुंचा। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी से कार्रवाई करने के लिए कहा है। सिंहदेव ने अंबिकापुर में कहा कि मैंने वीडियो को देखा है। ये विचलित करने वाला है। एक व्यक्ति बच्ची के शव को कंधे पर ले जा रहा है। इस मामले का संज्ञान लिया गया है।

No comments:

Post a Comment